नई दिल्ली: चिकित्सा क्षेत्र में एक दुर्लभ उपलब्धि दर्ज की गई है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे शिशु की रीढ़ की हड्डी से जुड़ी खराबी को ठीक करने के लिए ओपन फ़ीटल सर्जरी की।
इस सर्जरी की खासियत यह है कि रीढ़ की हड्डी की खराबी, जिसे आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद पता चलता है, उसे गर्भावस्था के दौरान ही पहचानकर इलाज किया जाता है। अखबार ने बताया कि इस प्रक्रिया में डॉक्टरों और नर्सों सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।इस उपचार का मुख्य उद्देश्य भविष्य में बच्चे की तंत्रिका संबंधी समस्याओं को कम करना है।






