भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की अंतिम टीम के चयन पर काफी बहस हो रही है। खबर है कि पहले टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद कोच और कप्तान ने स्पिनर कुलदीप यादव को आराम देने और परिस्थितियों के अनुरूप टीम के संयोजन में बदलाव करने का फैसला किया है.
टीम प्रबंधन का ध्यान इस बात पर है कि इस मैच के लिए एक अतिरिक्त सीमर लिया जाए या बल्लेबाजी क्रम को मजबूत किया जाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में यह मैच अहम होगा.