भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान मिल गई है। डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगातार दो खिताब दिलाने का गौरव हासिल करने वाली 29 वर्षीय स्मृति मंधाना को बीसीसीआई ने नेतृत्व सौंपा है। यह सम्मान मिलने पर स्मृति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह टीम को ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी