शहर के पुलिस आयुक्त सीवी सज्जनर ने कहा कि हैदराबाद शहर में कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए गुरुवार आधी रात को 'ऑपरेशन कवच' के नाम पर व्यापक नाकाबंदी की गई। उन्होंने कहा कि 3 हजार पुलिसकर्मियों के साथ 100 विशेष टीमों ने मुख्य सड़कों पर जांच की. उन्होंने बताया कि बिना उचित प्रमाणपत्र वाले 725 वाहनों को जब्त करने के अलावा 48 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सीपी ने बताया कि एक अवैध हथियार की बरामदगी के अलावा, दो गांजा मामले और कई शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले दर्ज किए गए हैं।