हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस विभाग ने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में एक और कदम आगे बढ़ाया है. डीजीपी सीवी आनंद ने डीजीपी कार्यालय में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा डिजाइन की गई 7 अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी सेवाओं का उद्घाटन किया। इनमें से प्रमुख है 'सिटीजन फीडबैक सेंटर', जो याचिकाओं, एफआईआर, ई-चालान और पासपोर्ट सत्यापन सेवाओं पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दर्ज करता है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए राज्य भर के 35 भरोसा केंद्रों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। साथ ही एनआईसी ई-प्रिजन सिस्टम को सीसीटीएनएस से जोड़कर तैयार किए गए 'जेल रिलीज मॉनिटरिंग सिस्टम' के जरिए कैदियों की रिहाई का विवरण तुरंत संबंधित स्टेशनों तक पहुंच जाएगा। साथ ही 9.डीजीपी ने बताया कि 8 लाख रिकॉर्ड वाले फेस सर्च ऐप के जरिए महज 15 सेकंड में संदिग्धों के चेहरे की पहचान संभव है।