न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के लिए मंच तैयार हो गया है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है और यह पिछले समझौतों से काफी बेहतर है. उन्होंने कहा, "भारत हमारे साथ व्यापार समझौता करना चाहता है, हम भी तैयार हैं। यह प्रक्रिया बहुत करीब है।"
ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय हलकों में प्रमुखता मिली है।वार्ता का उद्देश्य व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, प्रमुख रक्षा उपकरणों के निर्माण और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आपसी साझेदारी को बढ़ाना है। हालाँकि अतीत में कराधान को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद थे, लेकिन जेम्सन ग्रीर जैसे अधिकारियों की मौजूदगी में हुई चर्चा के परिणामस्वरूप नए मसौदे को आकार दिया गया है।






