अमरावती: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकार ने खुशखबरी दी है. आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-2 श्रेणी में कुल 720 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।

इन पदों में 471 एग्जीक्यूटिव और 249 नॉन-एग्जीक्यूटिव पद शामिल हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना में उल्लिखित योग्यता, परीक्षा प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि की जांच करने के बाद आवेदन करें।