उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक एंगेजमेंट प्रोग्राम (IN-STEP) के चौथे संस्करण में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बोले. यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम भारत के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।
उपराष्ट्रपति ने ग्लोबल साउथ के 22 विकासशील देशों के 25 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने तेजी से बदलती वैश्विक तकनीकी क्रांति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबरस्पेस, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं पर उभरते मुद्दों को संबोधित किया।उन्होंने सुझाव दिया कि कोई भी देश अकेले ऐसी जटिल समस्याओं का सामना नहीं कर सकता और ग्लोबल साउथ के सभी देशों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे "वैश्विक स्तर पर सोचें...रणनीतिक रूप से भागीदार बनें...एकजुट होकर कार्य करें"।






