कारोबारी सत्र के उत्तरार्ध में बाजार में तेजी आई क्योंकि बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्रों के शेयरों को मजबूत समर्थन मिला। पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर खरीदारी के दम पर आगे बढ़े। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और ट्रेंट जैसे शेयरों को बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रमुख सूचकांकों में बढ़त के बावजूद, व्यापक बाजारों में दबाव जारी रहा; निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.38 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.07 फीसदी की गिरावट आई है.

इस लेख के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया दिनांक 13-10-2026 के अभुद्यम ई-पेपर में पृष्ठ संख्या 7 पढ़ें।