शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर है कि फिल्म में करीना कपूर स्पेशल गेस्ट रोल में नजर आएंगी.
फिल्मी गलियारों में ऐसी अफवाह चल रही है कि उनके लिए खास तौर पर एक गाना बनाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की टीम इस गाने को बड़े सेट्स और भव्य विजुअल्स के साथ शूट करने की तैयारी कर रही है.